खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ कल से रांची में शुरू होने जा रहे पांच मैचों की सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास इतिहास रचाने का मौका होगा। अगर चौथे मैच की पहली पारी में जायसवाल 139 रन बना लेते हैं तो वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

अभी तक कांबली के नाम सबसे कम पारियों में एक हजार रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड दर्ज है। विनोद कांबली ने 14 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने 18 पारियों में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की थी।
21 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले जायसवाल अभी तक केवल 7 मैचों में 13 पारियों में 861 रन बना चुके हैं।

वह अभी तक टेस्ट क्रिकेटर में 2 अर्धशतक, एक शतक और 2 दोहरे शतक लगा चुके हैं। अब रांची टेस्ट मैच की पहली पारी में 139 रन बना लेते हैं तो वह सबसे कम इनिंग्स में हजार रन पूरे करने के मामले में विनोद कांबली के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News