आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि BCCI भारतीय टीम को कितना वेतन देता है। ये जानकारी हम आपको BBCI द्वारा जारी की गई नई वेतन सूचि के अनुसार बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं इस बारे में।

आपकी जानकारी के लिए, बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की वेतन सूची को चार अलग-अलग समूहों में विभाजित किया है। पहले इसमें केवल 3 समूह ही थे लेकिन अब BCCI ने एक और समूह ए प्लस को भी शामिल कर दिया है। ए प्लस सूची में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को हर साल 7 करोड़ मिलते हैं। तो आइए जानते हैं कि इस समूह में कौन कौन है?

सूचि A+

इस सूची में विराट कोहली , रोहित शर्मा , शिखर धवन , भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं और7 करोड़ प्रति वर्ष वेतन प्राप्त होता है।

सूची A

इस सूची में 6 खिलाड़ियों के नाम हैं , जिनमें जडेजा , रहाणे , आर अश्विन , मुरली विजय , रिद्धिमान साहा और धोनी शामिल है और इन्हे हर साल 5 करोड़ रुपए प्राप्त होते हैं।

सूची B

इस सूची में 7 खिलाड़ी शामिल हैं और उन्हें वार्षिक 3 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। सूचि B में केएल राहुल , उमेश यादव , हार्दिक पांड्या ,युजवेंद्र चहल , कुलदीप यादव , दिनेश कार्तिक और इशांत शर्मा शामिल हैं।

सूची C

इस सूची में 7 भारतीय खिलाड़ी हैं, अक्षर पटेल , केदार जाधव , सुरेश रैना ,पार्थिव पटेल , मनीष पांडे , करुण नायर और जयंत यादव को शामिल किया गया है और उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपए वेतन प्राप्त होता है।

Related News