स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13 सीजन हो चुके हैं अब इंडियन प्रीमियर लीग का 14 वां सीजन जल्द आयोजित किया जाएगा। सूत्रों की माने तो 11 अप्रैल से इंडियन प्रीमियर लीग का साल 2021 का आगाज होने वाला है। दोस्तों आई पी एल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की जा रही है, जिसमें लगभग सभी टीमें ऊंचे दाव लगाकर खिलाड़ियों को खरीद रही है। दोस्तों आई पी एल 2021 की नीलामी में लगभग सभी लोगों की निगाहें भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर थी। दोस्तों हम आपको बता दें कि इस नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर की बेस प्राइस करीब 20 लाख रुपए रखी गई थी। अर्जुन तेंदुलकर को उनकी बेस प्राइस में ही मुंबई इंडियंस टीम ने खरीदा है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मुंबई इंडियंस के अलावा अन्य किसी टीम ने अर्जुन तेंदुलकर की बोली ही नहीं लगाई। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस टीम से ही अर्जुन तेंदुलकर के पिता सचिन तेंदुलकर भी जुड़े हुए हैं।

Related News