टोक्यो में ओलंपिक गेम्स 2020 चल रहे हैं। 23 जुलाई 2021 से 8 अगस्त 2021 तक चलने वाले इस आयोजन में चीन ने करीब 75 पदक जीते हैं जिसमें से 34 स्वर्ण हैं। वहीं, 65वें स्थान पर काबिज भारत ने अब तक कुल 5 मेडल अपने नाम किये हैं जिसमें 2 रजत और 3 कांस्य हैं।

इन मेडल्स में ओलंपिक प्रतीक के साथ उनके डिजाइन में जीत की ग्रीक देवी नाइकी को चित्रित किया गया है। इस बार के पदकों को जापान के करीब 6.21 मिलियन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को एकत्रित करके धातुओं को रिसाइकिल करके बनाया गया है।

बताया जाता है कि स्वर्ण, रजत और कांस्य तीनों ही पदक का व्यास करीब 85 मिलीमीटर है। वहीं, मेडल की मोटाई 7.7 मिलीमीटर से 12.1 मिलीमीटर तक होती है।

जानकार बताते हैं कि अभी के मार्केट वैल्यू के मुताबिक अगर इन पदकों को पिघलाया जाए तो स्वर्ण पदक की कीमत करीब US $800 डॉलर यानी 59,319 रुपये होगी। वहीं, रजत और कांस्य मेडलों की कीमत क्रमशः $450 और $5 है। हालांकि, पिघलाने की तुलना में सामान्य पदक की कीमत ज्यादा होती है।

ओलंपिक एसोसिएशन के द्वारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पदकों से ही नवाजा जाता है। हालांकि, कई देश में सम्मान स्वरूप खिलाड़ियों को अलग-अलग चीजें बतौर पुरस्कार दिया जाता है।

Related News