स्पोर्ट्स डेस्क। युवराज सिंह एक जाने-माने पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने कई विश्व रिकार्ड अपने नाम किए हैं। दुनिया का लगभग हर क्रिकेट फेन आज युवराज सिंह के नाम से अच्छी तरह परिचित है। युवी और सिक्सर किंग के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 40 टेस्ट मैच और 304 वनडे मैच खेले हैं। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि T20 क्रिकेट में स्टुअर्ट ब्रॉड की लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी युवराज सिंह के नाम ही दर्ज है। इनके नाम T20 क्रिकेट में 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है। साल 2016 में युवराज सिंह ने जानी-मानी अभिनेत्री हेजल कीच के साथ शादी की थी, हेजल हॉलीवुड फिल्म हैरी पॉटर सीरीज में नजर आ चुकी हैं। आपको बता दें कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड और पदम्श्री अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

Related News