शादी के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा काफी चर्चा में रहते हैं और उनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है। अब वे एक बच्ची के भी माँ बाप बन चुके हैं और उनकी बेटी का नाम वामिका है। फैंस आज भी उनके बेटी तस्वीर देखने का इंतजार कर रहे है। उनके साथ हमेशा बॉडीगार्ड भी रहता है जो उनकी सुरक्षा करता है।

अनुष्का शर्मा के पास भी अपने पर्सनल बॉडीगॉर्ड हैं, जिनका नाम सोनू है। सोनू का असली नाम प्रकाश सिंह है। जब उनकी जिम्मेदारी इतनी बड़ी है तो इसके लिए उन्हें भुगतान भी काफी अधिक करना पड़ता है।

रिपोर्ट्स की मानें, तो अनुष्का अपने बॉडीगार्ड सोनू को साल के 1.2 करोड़ रुपये देती हैं। इतनी रकम किसी बड़ी कंपनी के सीईओ को मिलती हैं। वो केवल बॉडीगार्ड नहीं है बल्की उन्हें वे अपने परिवार के समान मानते हैं। साल 2018 में फिल्म जीरो के सेट्स पर अनुष्का ने अपने बॉडीगार्ड का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।

अनुष्का के साथ-साथ विराट कोहली की सिक्योरिटी का काम भी सोनू का ही है। विराट के पास अपनी खुद की सिक्योरिटी टीम भी है। हालांकि फिर भी वह सोनू पर अपनी सुरक्षा के लिए भरोसा करते हैं।

इतना ही नहीं बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स भी अपने बॉडीगार्ड्स को मोटी सैलरी का भुगतान करते हैं। सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा को 15 लाख यानी सालभर के लगभग 2 करोड़ रुपये देते हैं।

दीपिका पादुकोण के बॉडीगार्ड जलाल भी काफी फेमस हैं। दीपिका पादुकोण उन्हें सालभर के 80 लाख से 1.2 करोड़ रुपये देती हैं।

Related News