इंटरनेट डेस्क। महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय ​क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व ​शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज है। भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज ने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार पारियां खेल कर टीम इंडिया को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। महेन्द्र ​सिंह धोनी ने मैदान में कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाए है। लेकिन अब भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेन्द्र महेन्द्र सिंह धोनी ने मैदान के बाहर भी एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है।

पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का बल्ला इंग्लैंड में थोड़ा खामोश रहा। लेकिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिर भी सुर्खियों में बने हुए है। इस मैच विनर का बल्ला फिलहाल खामोश है। लेकिन टैक्स भरने को लेकर वह इन दिनों चर्चा में हैं। महेन्द्र सिंह धोनी चालू वित्तिय वर्ष में बिहार और झारखंड में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाले करदाता बन गए हैं। दुनिया के बेस्ट ​फिनिशर महेन्द्र सिंह धोनी ने साल 2017-18 में 12.17 करोड़ रुपए का रिटर्न फाइल किया है। धोनी इस बार बिहार और झारखण्ड में सबसे ज्यादा टेक्स पेय करने के मामलें में टॉप पर है। अभी तक किसी ने झारखण्ड व बिहार में इतना बड़ा टेक्स नहीं भरा है।

चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरी बार चैंपियन वाले इस दिग्गज कप्तान ने 2017—18 से पहले 2016-17 वित्त वर्ष में भी 10.93 करोड़ रुपये का टैक्स जमा कराया था। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2011 में सीमित ओवर का विश्वकप, 2007 में टी20 विश्वकप व चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतने में सफल रही।

भारत के ये पूर्व दिग्गज खिलाड़ी विज्ञापनों के साथ—साथ, आईपीएल में भी जमकर पैसा कमाता है। धोनी बीसीसीआई के कांट्रेक्ट लिस्ट में ए कैटेगरी में आते है। जिन्हें वहां से प्रतिवर्ष एक मोटी रकम मिलती है। धोनी पर बायोपिक भी बन चुकी है और दूसरी बायोपिक भी बनने को तैयार है। धोनी फिल्मों से बड़ी कमाई करते नजर आते है। महेन्द्र सिंह धोनी वनडे व टी20 में टीम इंडिया के साथ मैदान में नजर आते है। लेकिन धोनी टेस्ट मैचों में अब नहीं खेलते है। हाल ही में धोनी ने वनडे में अपने दस हजार रन पूरे किए है साथ ही टी20 में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर भी बन गए हैं।

Related News