इंटरनेट डेस्क। आज वैलेंटाइंस डे मनाया जा रहा है। वैलेंटाइंस डे के मौके पर भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी पत्नी नताशा स्तांकोविक को शानदार अंदाज में इस दिन को विश किया है। उन्होंने पत्नी के साथ फोटो शेयर की है। आज आपको नताशा और हार्दिक को लेकर कुछ बातों की जानकारी देने जा रहे हैं। ये जोड़ी काफी लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती है।

आज हम आपको हार्दिक पांड्या के घर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस घर की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। भारत के स्टार क्रिकेटरर हार्दिक पांड्या ने मुंबई के खार वेस्ट में एक फ्लैट खरीदा था, इसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपए है। 3838 स्क्वायर फीट के इस घर में सभी सुविधाएं मितली हैं। इसमें जिम और स्वीमिंग पूल भी है।

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या विश्व कप 2023 के दौरान चोटिल होने के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर हैं। अब वह आईपीएल में नजर आ सकते हैं। वह इस बार पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे।

PC: twitter

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News