खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में शतक लगाकर अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई है। ग्लेन मैक्सवेल ने टी20 क्रिकेट में पांचवां शतक लगाकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी की है। रोहित शर्मा ने भी टी20 क्रिकेट मे इतने ही शतक लगाए हैं।

हालांकि मैक्सवेल ने टी20 इंटरेनशनल क्रिकेट में सबसे तेज ये उपलब्धि हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है। मैक्सवेल अब सबसे कम पारियों में 5 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ग्लेन मैक्सवेल ने 102 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 94 पारियों में ये बड़ी उपलबिध अपने नाम की। उनका टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 145 रन रहा है।

वह टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2405 रन बना चुके हैं। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 151 मैचों की 143 पारियों में 5 शतक लगाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन नाबाद 121 रन रहा है।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News