क्रिकेट की लोकप्रियता दुनिया भर में काफी अधिक है। भारत में तो क्रिकेट की दीवानगी लोगों में काफी अधिक है। क्रिकेट की शुरुआत बेशक अंग्रेजों ने की और इंग्लैंड ही इसका घर है लेकिन इस खेल को शोहरत दिलाने में भारत का खास योगदान है। यहाँ का बच्चा बच्चा क्रिकेट को पसंद करता है और हर गली में आपको बच्चे क्रिकेट खेलते दिख जाएंगे।

माँ बाप बच्चों को भी पहला खिलौना बैट ही ला कर देते हैं। बच्चों को बचपन में मिलने वाले बैट प्लास्टिक या साधारण लकड़ी के बने होते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपके पसंदीदा खिलाड़ी जिन बैट का इस्तेमाल करते हैं ये कौनसी लकड़ी से बनते हैं और ये पेड़ कहा पाए जाते हैं? इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देने जा रहे है।

पेशेवर क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाले बैट जिस लकड़ी से बने होते हैं उसे विलो (Willow) कहा जाता है। विलो के भी दो प्रकार होते हैं, इंग्लिश विलो और कश्मीरी विलो। खिलाड़ी इंग्लिश विलो का ही इस्तेमाल करते हैं। क्योकिं ये हाई क्वालिटी के होते हैं। इंग्लिश विलो बैट कश्मीरी विलो बैट के मुकाबले काफी महंगे भी होते हैं।

क्रिकेट बैट बनाने के लिए जिस विलो का इस्तेमाल किया जाता है, उसे Salix Alba कहा जाता है। Salix Alba यूरोप में बड़े पैमाने पर पाए जाते हैं, खासतौर पर ब्रिटेन में। इसके पेड़ 10 मीटर से 30 मीटर तक ऊंचे होते हैं। कश्मीरी विलो और इंग्लिश विलो में काफी अंतर होता है। कश्मीरी विलो की तुलना में इंग्लिश विलो हल्के होते हैं।

Related News