नीरज चोपड़ा ने शनिवार को चल रहे टोक्यो ओलंपिक के पंद्रहवें दिन पूरे भारत में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मैडल जीत कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की और भारत का नाम रोशन किया।

23 वर्षीय एथलीट ने टोक्यो ओलंपिक स्टेडियम में थ्रो के अंतिम दिन 87.58 मीटर के साथ पुरुषों के जैवलिन थ्रो में गोल्ड मैडल जीता। वह 120 से अधिक वर्षों में पहले भारतीय हैं, और ट्रैक-एंड-फील्ड में गोल्ड मैडल जीता है। गोल्ड मैडल जीतने वाले वे पहले एथलीट हैं।

चोपड़ा की ओलंपिक में अभूतपूर्व जीत के बाद, कई ब्रांड और राजनेता आगे आए हैं और उन्होंने नीरज चोपड़ा के लिए कई इनाम और अन्य भत्तों की घोषणा की है जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जानें इनके बारे में

1. हरियाणा सरकार ने नीरज चोपड़ा के लिए ₹6 करोड़ नकद इनाम और राज्य सरकार की श्रेणी में नौकरी की घोषणा की है।

2. पंजाब सरकार ने चोपड़ा के लिए ₹2 करोड़ के नकद इनाम की घोषणा की।

3. मणिपुर कैबिनेट ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता को ₹1 करोड़ का इनाम देने का फैसला किया।

4. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चोपड़ा के लिए ₹1 करोड़ के नकद इनाम की भी घोषणा की।

5. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी एथलीट के लिए ₹1 करोड़ का इनाम घोषित किया। नीरज चोपड़ा के सम्मान में सीएसके 8758 नंबर के साथ एक विशेष जर्सी बनाएगा।

6. भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने घोषणा की कि वह नीरज चोपड़ा को एक साल के लिए असीमित मुफ्त यात्रा की पेशकश करेगी।

7. बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने गोल्ड मेडलिस्ट को अपकमिंग एसयूवी XUV700 गिफ्ट करने का वादा किया है।

8.एडटेक प्रमुख BYJU'S ने नीरज चोपड़ा के लिए ₹2 करोड़ के नकद इनाम की घोषणा की।

Related News