फ्रेंच ओपन सुपर 2022 बैडमिंटन टूर्नामेंट का मेंस डबल्स का खिताब भारत के सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने चीनी ताइपे के लू चिंग याओ और यांग पो हान को फाइनल में सीधे गेमों में 21-13, 21-19 से मत दे दी है। इसी के साथ इस जोड़ी ने इस साल अपना पहला सुपर 750 और दूसरा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब भी जीता।


विश्व की 8वें नंबर की भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की चोई सोल ग्यु और किम वोन हो को 21-18, 21-14 से हराकर फाइनल में दमदार शुरुआत की और मैच के पहले पांच अंक बटोरे। भारतीय जोड़ी ने अपने आक्रामक ब्रांड बैडमिंटन खेलते हुए शुरुआती गेम को आराम से नियंत्रित किया और इसे अपने पक्ष में खत्म किया।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी शुभकामनाएं
चिराग और सात्विक की इस ऐतिहासिक जीत पर भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दोनों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा कि सात्विक और चिराग को BWF World Tour Super 750 टाइटल जीतने के लिए शुभकामनाएं। शाबाश

BWF World Tour जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी
इस जीत के साथ ही चिराग और सात्विकसाईराज की जोड़ी बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 का ताज जीतने वाली पहली भारतीय डबल्स जोड़ी बन गई है। इस जोड़ी ने 2019 फ्रेंच ओपन के फाइनल में भी जगह बनाई थी, लेकिन वहां उन्हें जीत हासिल नहीं हुई थी।

शेट्टी और रैंकीरेड्डी, जो पहली बार अपने चीनी ताइपे की जोड़ी से खेल रहे थे, ने दूसरे गेम में गति जारी रखी और छह अंकों की आरामदायक बढ़त के साथ शुरुआत की और दूसरा गेम आसानी से 21-14 से जीत लिया।

Related News