सोमवार को भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कोच स्टीफन कॉन्सटेंटाइन एक विवाद में फंस गए। बता दे की, कॉन्स्टेंटाइन ने भारत को उसके 76वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के लिए गलत भारतीय नक्शा सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। ट्विटर यूजर्स ने कॉन्स्टेंटाइन को अपनी गलती का अहसास कराया, जिसके बाद उन्होंने माफी मांग ली।

कॉन्सटेंटाइन ने भारत का गलत नक्शा शेयर करते हुए लिखा, 'दुनिया भर में फैले मेरे भारतीय दोस्तों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। स्टीफन कॉन्सटेंटाइन ने बाद में गलती स्वीकार की और ट्वीट को डिलीट कर दिया। उन्होंने फिर से ट्वीट किया और लिखा, 'पहले इस्तेमाल किए गए गलत नक्शे के लिए खेद है। दुनिया भर के भारतीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।'

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, 59 वर्षीय कॉन्सटेंटाइन को हाल ही में ईस्ट बंगाल का कोच नियुक्त किया गया है।"इमामी ग्रुप और ईस्ट बंगाल क्लब को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि राष्ट्रीय टीम के पूर्व मुख्य कोच स्टीफन कॉन्सटेंटाइन को 2022-23 फुटबॉल सत्र के लिए हमारा मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।"

Related News