स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट जगत में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए को महान कप्तान के रूप में पहचाना जाता हैं। हैंसी क्रोनिए साउथ अफ्रीका के सबसे सफल कप्तानों में से एक हुआ करते थे। उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर कई रिकॉर्ड बनाये और ध्वस्त किये। क्रोनिए ने मैच फिक्सिंग में फंस कर खेल और देश दोनों को कलंकित किया, बस यही वजह रही कि आज उन्हें कोई भी क्रिकेट प्रशसंक याद नहीं रखना चाहता।

साल 2000 में हैंसी क्रोनिए ने खुद कबूल किया था कि वो फिक्सिंग में शामिल थे। उनके इस कबूलनामे के बाद अफ़्रीकी क्रिकट बोर्ड ने उनपर आजीवन बैन लग गया। इसके बाद वे साल 2002 में एक प्लेन क्रैश की घटना में दर्दनाक हादसे के शिकार हो गए, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गयी। यह बात आपको चौंका देगी कि, मृत्यु से कुछ समय पूर्व एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि उनकी मृत्यु प्लेन क्रैश में होगी।

क्रोनिए ने अपनी मृत्यु से 10 साल पहले ही अपनी मौत के तरीके की भविष्यवाणी कर सबको चौंका दिया था। क्रोनिए की जब मौत हुई उस वक्त वे महज 32 साल के थे। इस छोटी की उम्र में ही क्रोनिए लोकप्रियता के शिखर से लेकर बदनामी के निचले स्तर तक पहुंचे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 53 टेस्ट मैचों में कप्तानी की जिसमें 27 टेस्ट जीते थे। वही 11 मैच में हार का सामना करना पड़ा। 138 वनडे मुकाबले में 96 मैच में क्रोनिए ने जीत दर्ज की थी।

Related News