37 वर्षीय पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट से से संन्यास ले लिया है। उन्होंने अपने ट्विटर के जरिये संन्यास की घोषणा कर दी। दो वर्ल्ड कप दिलाने में अहम रोल निभाने वाले गौतम गंभीर का क्रिकेट में 15 साल के लंबे करियर का अंत हो गया।

संन्यास लेने की बात पर गौतम गंभीर के नाम सबसे बड़ी उपलब्धि ये दर्ज है कि भारत को दो बार विश्व चैम्पियन बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साल 2007 में खेला गए पहले टी20 विश्व कप के फाइनल में गौतम गंभीर ने 54 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए थे।

वहीं साल 2011 के वनडे विश्व कप फाइनल में गौतम गंभीर ने 97 रनों की यादगार पारी खेली थी। आज बेसक उन्होंने भारतीय क्रिकेट से बिदाई ले लिहो लेकिन उसके बाद भी उन्हें इन 2 पारियों के लिए भारतीय टीम हमेशा याद रखेगा।

Related News