खेल डेस्क। फीफा विश्व कप 2022 कल से कतर में शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में 32 टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी। आज हम आपको फीफा विश्व कप से जुड़े कुछ रिकॉड्र्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो।

इस टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार 1930 में हुआ था। इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड ब्राजील के लोथर माथेयूज के नाम दर्ज है। उन्होंने सर्वाधिक 25 मैच खेले हैं। जबकि जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे के नाम फीफा विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने सर्वाधिक 16 गोल किए हैं।

सबसे ज्यादा ये मैच जीतने का रिकॉर्ड ब्राजील के नाम दर्ज है। इस टीम ने सर्वाधिक 73 मैच जीते। फीफा विश्व कप 2022 में इस बार भी कई रिकॉर्ड बन सकते हैं। इस विश्व कप को लेकर लोगों को जबदस्त उत्सुकता है।

Related News