भारत में क्रिकेट के लाखों करोड़ों फैंस हैं और क्रिकेट की दीवानगी लोगों के सर चढ़ कर बोलती है। क्रिकेट खेल रातों रात किसी को भी स्टार बना सकता है। लेकिन आज हम आपको क्रिकेट से जुड़ी ऐसी एक अनोखी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आप भी नहीं जानते होंगे। आज हम आपको भारतीय टीम के क्रिकेट खिलाड़ियों की सैलरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

बीसीसीआई खिलाड़ियों को उनकी काबिलियत के हिसाब से सैलरी देने के लिए 4 अलग-अलग ग्रुप हैं। इन ग्रुप के नाम है ए प्लस, ए, बी, सी आदि। तो आइए जानते हैं कि किस ग्रुप में कौनसे खिलाड़ी हैं और किसे कितनी सैलरी मिलती है।

सूची ए प्लस


इस ग्रुप में जो प्लेयर्स आते हैं उन्हें 7 करोड़ सैलरी मिलती है। ए प्लस लिस्ट में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे खिलाड़ी शामिल है।

सूची ए
लिस्ट ए वालों की सैलरी 5 करोड़ होती है। इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे, मुरली विजय और रविंद्र जडेजा जैसे शानदार प्लेयर्स शामिल है।

सूची बी


लिस्ट बी वालों की सैलरी 3 करोड़ होती है। इस लिस्ट में केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव और दिनेश कार्तिक आदि खिलाड़ियों के नाम शामिल है।

सूची सी
लिस्ट सी वालों को 1 करोड़ रुपए की सैलरी मिलती है। इस लिस्ट में केदार जाधव, मनीष पांडे और सुरेश रैना जैसे नाम शामिल है।

Related News