चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। 14वें सीजन में खेलने के साथ ही लीग से उनकी कमाई 150 करोड़ रुपए के पार पहुंच जाएगी। इस मामले में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली और मुंबई इंडियंस के कप्तान से रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है। 14वें सीजन में वे रोहित से 6 और कोहली से 9 करोड़ करोड़ रुपए ज्यादा कमाई करेंगे।

धोनी अब तक लीग के 13 सीजन से 137 करोड़ रुपए की कमाई कर चुके हैं। 14वें सीजन में वे एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगे। इसका ऐलान खुद फ्रेंचाइजी ने किया था। पहले 3 सीजन में उन्होंने 18 करोड़ रुपए (एक सीजन के 6 करोड़) की कमाई की थी।

2018 से CSK के लिए 3 सीजन (2018-20) खेल चुके धोनी ने 45 करोड़ रुपए कमाए। इससे लीग से उनकी कुल कमाई 137 करोड़ रुपए पहुंच गई। इस साल मेगा ऑक्शन नहीं होने की वजह से अगर चेन्नई उन्हें रिटेन करती है, तो वे एक बार फिर 15 करोड़ रुपए कमाएंगे। इसी के साथ वे 152 करोड़ रुपए कमा लेंगे और 150 करोड़ के सैलरी मार्क को छूने वाले टूर्नामेंट के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

5 बार IPL ट्रॉफी जीत चुके मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित अब तक 13 सीजन में 131 करोड़ रुपए कमा चुके हैं। सीजन में खेलने के साथ ही वे 146 करोड़ रुपए कमा लेंगे। जो कि धोनी की रकम से 6 करोड़ कम होगा।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान कोहली अब तक 13 सीजन में 126 करोड़ रुपए कमा चुके हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देती है। 14वें सीजन में खेलने के साथ ही वे 143 करोड़ रुपए कमा लेंगे। यह रकम धोनी की कमाई से 9 करोड़ रुपए कम होगी।

Related News