भारत में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण BCCI ने IPL 2021 सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया, जिसके बाद देसी और विदेशी खिलाड़ियों का अपने-अपने घर लौटने का दौर जारी है,बता दें कि अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सभी खिलाड़ियों के लौटने के बाद आखिरकार कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी एक स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट से अपने घर रांची रवाना हो गए।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स क्लब ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें धोनी चार्टर्ड फ्लाइट में चढ़ने जा रहे थे,फोटो के कैप्शन में लिखा गया, 'सबसे पहले आने वाले और सबसे आखिर में जाने वाले. थाला धोनी.'

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चाहते थे कि उनकी टीम के साथी पहले घर लौटें, धोनी ने अपनी टीम के साथियों को बताया कि वो घर वापस जाने वाली फ्लाइट में सवार होने वाले आखिरी व्यक्ति होंगे, धोनी तो धोनी ही हैं, उन्होंने जैसा कहा वैसा ही कर दिखाया जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Related News