भारतीय कप्तानों में सबसे सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी को आज भी शायद लोग भुला नहीं सकेंगे और यही कारण है कि उनकी टीम के साथी खिलाड़ी भी आज तक उन्हें याद करते हैं। भारतीय टीम के कप्तान रह चुके और महेंद्र सिंह धोनी के साथ उप कप्तान रह चुके विराट कोहली द्वारा एक सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी की गई जिसमें उन्होंने धोनी को याद करते हुए उनकी जर्सी नंबर और अपनी जर्सी नंबर को जोड़ कर दिखाया है।भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने एक टी20 विश्व कप
मैच में पूर्व भारतीय कप्तान एम.एस. धोनी के साथ अपनी
साझेदारी के दौरान की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया
पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "इस शख्स का भरोसेमंद
डिप्टी बनना मेरे करियर का सबसे सुखद और रोमांचक
दौर था। हमारी साझेदारियां हमेशा मेरे लिए खास रहेंगी।
7+18|"आपको बता दें कि भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी के बाद कई उतार-चढ़ाव अपनी टीम के अंदर देखे हैं वह इसके अलावा आपको बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी हमेशा से विवादों में घिरी रही इसके साथ-साथ इस समय विराट कोहली की परफॉर्मेंस को लेकर भी काफी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।भारत से अब उम्मीदें एशिया कप को लेकर लगाई जा रही है और कहीं लोगों द्वारा विराट कोहली से योगी लगाई जा रही है कि वह एशिया कप में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाएंगे और भारतीय टीम कोच बड़ा कर सकेगी।

Related News