हर क्रिकेट मैच में विराट कोहली कुछ नया रिकॉर्ड जरूर बना देते हैं। आज की तारीख में कोहली ना केवल दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाज माने जाते हैं, बल्कि टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों में से एक हैं। हालिया वर्षों में कोहली के बल्ले ने दमदार प्रदर्शन किया है। बतौर कप्तान साल 2018 विराट कोहली के लिए यादगार रहा है। कोहली पिछले साल 14 वनडे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की, जिसमें करीब 9 बार टीम को जीत दिलवाई।

विराट कोहली साल 2018 में सबसे ज्यादा शतक और सबसे रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने। कुल 77 टेस्ट मैचों में विराट कोहली ने 25 शतक और 20 अर्धशतक बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में विराट कोहली कुल 39 शतक लगा चुके हैं। उन्होंने 92.58 के स्ट्राइक रेट से 10533 रन बनाए हैं। दुनियाभर में मशहूर हो चुके विराट कोहली को करोड़ो लोग पसंद करते हैं। बता दें कि ट्विटर पर करीब 28.1 मिलियन लोग विराट कोहली को फॉलो करते हैं।

जबकि ठीक इसके विपरीत विराट कोहली केवल 52 लोगों को ही ट्विटर पर फॉलो करते हैं। जिसमें से वह एक भारतीय क्रिकेटर की पत्नी को भी फॉलो करते हैं। जी हां, वह कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की पत्नी रितिका हैं। बता दें कि 13 दिसंबर 2015 को मुंबई में रोहित शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड रितिका सजदेह से शादी की थी।

ट्विटर पर रितिका को करीब 174000 लोग फॉलो करते हैं। जबकि रितिका महज 47 लोगों को ही फॉलो करती हैं। गौरतलब है कि टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे में 22 शतक और 39 अर्धशतक बना चुके हैं। रोहित शर्मा वनडे में तीन दोहरे शतक भी लगा चुके हैं। इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई बल्लेबाज तोड़ नहीं सका है।

Related News