2011 का विश्वकप क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद ही यादगार रहा है। लोकिन 83 विश्वकप की जीत के 28 साल बाद टीम इंडिया ने फिर से विश्व चैंम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया था।

इस विश्पकप से जुडी बहुत सी यादे हैं और बहुत कुछ खास था। भारतीय टीम की जीत के हीरो टीम के कप्तान एम इस धोनी रहे। मैच में श्रीलंका के खिलाफ लगाया गया फिनिशिंग सिक्सर शायद ही कोई क्रिकेट प्रेमी भूल सकता है।


लेकिन क्या आप उस बैट की कीमत जानते हैं जिस से धोनी ने शानदार पारी खेली थी और छक्का भी लगाया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी के इस बल्ले को ग्लोबल शेयर एंड सिक्योरिटी लिमिटेड नामक कंपनी ने 161,295 डॉलर (तकरीबन 1 करोड़ 20 लाख) से ज्यादा कीमत देकर खरीदा था। ये दुनिया का सबसे महंगा बैट भी बन गया था।


ये बैट इंग्लिश विलो पेड़ की लकड़ी से बनते हैं। इस लकड़ी से बने बैट की औसतन कीमत 4000 से 8000 रुपये तक होती है। विलो पेड़ की लकड़ी से बना सबसे महंगा बैट Gray Nicolls Legend का है, जिसकी कीमत तकरीबन 98,000 रुपये है।

Related News