स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत का एक जाना पहचाना नाम है जो पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान है। महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। हम आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट खेलते समय भारतीय क्रिकेट टीम को कई खिताब भी जिताये और अपने नाम के अनोखे रिकॉर्ड भी दर्ज कराएं। हम आपको बता दें कि जब महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट खेलते थे तो वह कभी भी अपने हेलमेट पर तिरंगे का लोगो नहीं लगाते थे, हालांकि बाकी सभी क्रिकेटर्स के हेलमेट पर तिरंगे का लोगो लगा हुआ होता था। दरअसल दोस्तों महेंद्र सिंह धोनी विकेट कीपर थे और भी कई बार वह अपने हेलमेट को जमीन पर रख देते थे। यही वजह है कि वह कभी भी अपने हेलमेट पर तिरंगे का लोगो नहीं लगाते थे, क्योंकि राष्ट्रीय ध्वज संहिता के मुताबिक तिरंगे को जमीन पर रखना तिरंगे का अपमान कहलाता है।

Related News