देश में बढ़ते ओमाइक्रोन खतरे के बीच, अब बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने कोविड ​​-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। उनकी रिपोर्ट बीती रात आई थी। 49 साल के सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, डॉक्टर लगातार उनपर निगरानी रखे हुए हैं।

ये खबर चिंता बढ़ाने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले साल की शुरुआत में भी खराब तबीयत होने के कारण सौरव गांगुली को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

जनवरी, 2021 में सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आया था, इस कारण उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रहना बड़ा था। सौरव गांगुली को तब एक महीने में दो बार angioplasty करवानी पड़ी थी। हालांकि, उसके बाद वह ठीक हो गए थे और लगातार काम कर रहे थे।

Related News