क्रिकेट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर ... मैदान के अंदर हो या मैदान से बाहर, खिलाड़ियों की रोचक लाइफस्टाइल ... पढ़ने के लिए चैनल फॉलो जरूर करें।

वीआरवी सिंह एक ऐसा नाम हैं, जो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में गुमनाम हो गया। एक समय उन्हें भारतीय टीम का सबसे तेज गेंदबाज माना जा रहा था। उन्होंने साल 2004 में भारत की अंडर 19 वर्ल्डकप की टीम में भी शामिल किया गया था। लगातार घरेलु क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन के बाद उन्हें भारत की नेशनल टीम से खेलने का मौका मिला। पंजाब के तेज गेंदबाज वीआरवी सिंह ने भारत के लिए 5 टेस्ट और 2 वनडे खेले।

वीआरवी सिंह का पूरा नाम विक्रम राज वीर सिंह हैं। उन्होंने साल 2006 में भारत के लिए खेलने का मौका मिला। उन्होंने इस दौरान 5 टेस्ट में कुल 8 विकेट हासिल किये। वही कुल 2 वनडे में वे कोई भी विकेट चटकाने में असफल रहे। इसके बाद ही उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर ख़त्म हो गया। सिंह को कई बार चोटिल होने की वजह से मैदान से बाहर होना पड़ा। लेकिन धुन के पक्के वीआरवी ने हर बार चोट को मात देकर वापसी की।

टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट और वनडे मैच खेल चुके इस तेज गेंदबाज की स्पीड आज भी 140 से ज्यादा की है। पंजाब में आज भी उनकी जैसी गति वाला कोई पेसर नहीं है। वीआरवी सिंह का जन्म 17 सितंबर 1984 को हुआ। ये क्रिकेट में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में जाने जाते हैं। कभी भारतीय टीम का भविष्य माना जाने वाला ये क्रिकेटर आज गुमनामी के अंधेरे में छिप गया हैं। आप और हम में से कई लोग उन्हें अब भुला चुके है।

दोस्तों अगर आप वीआरवी सिंह के नाम और उनकी प्रतिभा से परिचित हैं, तो इस पोस्ट को लाइक और शेयर करें, साथ हमारे स्पोर्ट्स चैनल को फॉलो करें।

Related News