इंटरनेट डेस्क। भारत में क्रिकेट का खेल बेहद लोकप्रिय हैं। क्रिकेट फैंस अपने फेवरेट क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में जानने को लेकर उत्सुक रहते हैं। अगर बात भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की हो तो उत्सुकता दोगुनी होना लाजिमी हैं। आज हम उन भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे जो खेल के मैदान में धुरंधर तो हैं ही, लेकिन इसके साथ ही भारत सरकार के लिए अहम क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदवी पर सरकारी नौकरी करते हैं। चलिए जानते हैं।

सचिन तेंदुलकर
भारत रत्न सचिन तेंदुलकर भारतीय वायु सेना से जुड़े हुए हैं। उन्हें भारत सरकार ने वायु सेना का कैप्टन भी बना दिया है।

कपिल देव
भारत को पहला विश्व कप ख़िताब दिलाने वाले कपिल देव भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। वर्तमान में वे भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट कर्नल कार्यरत है।

महेंद्र सिंह धोनी
भारत को दूसरा विश्व कप ख़िताब दिलाने वाले धोनी वर्तमान में क्रिकेट के साथ ही भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट पर कार्यरत हैं।

उमेश यादव
उमेश यादव भारत सरकार के रिजर्व बैंक में सहायक के पद पर नियुक्त हैं। इस समय वे क्रिकेट के साथ भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक कर्मचारी भी है।

जोगिंदर शर्मा
टीम इंडिया को टी20 विश्व कप जिताने में अहम योगदान देने वाले जोगिंदर शर्मा को इस समय हरियाणा सरकार ने डीसीपी पद पर नियुक्त किया हुआ है।

हरभजन सिंह
भारतीय टीम के महान स्पिन गेंदबाजों में से एक हरभजन सिंह वर्तमान में क्रिकेट खेलने के साथ पंजाब पुलिस में डीसीपी पद पर नियुक्त हैं।

Related News