क्रिकेट जगत की बात करे तो बहुत से ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने क्रिकेट में करियर के लिए बहुत मेहनत की है। लेकिन आज हम आपको ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताएँगे जिन्होंने क्रिकेट के लिए प्न सरकारी नौकरी को छोड़ दिया, जी हां सिर्फ धोनी ही नहीं उनके अलावा भी 6 ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने अपना सरकारी नौकी को छोड़कर इंडियन क्रिकेट जॉइन की है।


1. कपिल देव: कपिल देव ने पहली बार अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को विश्वकप का खिताब दिलाया था। कपिल देव को भारतीय टीम का बहुत ही सफल ऑलराउंडर माना जाता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कपिल देव भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर रह चुके हैं और अभी भी उनके पास यह पद है।

2. महेंद्र सिंह धोनी: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध मैच में बलिदान ग्लब्स पहनकर मैदान पर उतरे थे। हालांकि उनको इसकी अनुमति नहीं मिली। महेंद्र सिंह धोनी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं।

3. सचिन तेंदुलकर: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। सचिन तेंदुलकर भारतीय वायु सेना में ग्रुप कैप्टन है।

4. हरभजन सिंह: भारतीय टीम के पूर्व महान गेंदबाज हरभजन सिंह भी के पास भी सरकारी नौकरी है। हरभजन सिंह पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर हैं जो उनके लिए बहुत ही गर्व की बात है।

5. उमेश यादव: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कई मैचों में भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उमेश यादव एक बेहतरीन गेंदबाज होने के साथ-साथ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर है।

6. लोकेश राहुल: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल विश्व कप 2019 में धमाल मचा रहे हैं। पाकिस्तान के विरुद्ध उन्होंने धमाकेदार पारी खेली। बता दे कि लोकेश राहुल भी उमेश यादव की तरह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर है।

7. युज़वेंद्र चहल: विश्व कप 2019 में युज़वेंद्र चहल भारतीय टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो रहे हैं। युज़वेंद्र चहल ना सिर्फ एक बेहतरीन गेंदबाज है बल्कि वह आयकर विभाग में इंस्पेक्टर भी हैं।

Related News