महिला दिवस के मौके परविराट कोहली ने अपनी बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का की तस्वीर पोस्ट की है और उन्हें इस दिन के लिए बधाई भी दी है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए विराट ने लिखा है कि अनुष्का शर्मा उनकी जिंदगी की सबसे स्ट्रॉंग महिला हैं और चाहते हैं कि उनकी बेटी भी अनुष्का की तरह ही बने।

विराट ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ''बच्चे को जन्म देते देखना आसान बात नहीं है। ये किसी के लिए अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक अनुभव हो सकता है। जब आप इसे देखते हैं तो आप महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता को समझते हैं और आप ये समझ पाते हैं कि भगवान ने उनके अंदर जीवन क्यों बनाया है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे हम लोगों की तुलना में अधिक मजबूत हैं।''

विराट ने आगे लिखा, '' मेरी ज़िंदगी की सबसे मज़बूत और सॉफ्ट दिल वाली महिला को महिला दिवस की शुभकामनाएं। साथ ही उसे भी बधाई जो उसकी मां की तरह बनने वाली है। दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को भी एक महिला दिवस मुबारक हो।"'


आपको बता दें कि 11 जनवरी को दोनों की जिंदगी में उनकी प्यारी सी परी का आगमन हुआ। अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को वामिका को जन्म दिया था। वामिका से साफ है कि यह नाम विराट के नाम के शुरुआती अक्षर 'व' और अनुष्‍का के नाम के आखिरी अक्षर 'क' को जोड़कर रखा गया है।

Related News