कहते हैं प्यार अंधा होता है, इस बात का सबसे अच्छा उदहारण हमारे इंडियन क्रिकेटर्स में से ये 3 खिलाड़ी जिनकी स्टोरी भी इस तरह की ही हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे क्रिकेटर्स की बारे में बताएंगे जिन्होंने शादीशुदा महिला को अपना लाइफ पार्टनर बनाया। इनकी लवस्टोरी किसी फिल्मी स्टार से कम नहीं है। आपको 3 ऐसे भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बातएंगे जिन्होंने शादीशुदा महिला को अपना जीवन साथी बनाया।

शिखर धवन: इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शिखर धवन का है। शिखर ने अपने से 10 साल बड़ी और शादीशुदा आयशा मुखर्जी से शादी की। दोनों की मुलाकात फेस बुक के जरिए हुई थी। धवन जानते थे कि आयशा उनसे 10 साल बड़ी और 2 बच्चों की मां है लेकिन फिर भी उन्होंने उसे शादी के लिए प्रपोज किया।

वेंकटेश प्रसाद: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद की पत्नी जयंती उनसे 9 साल बड़ी हैं। दोनों की पहली मुलाकात अनिल कुंबले ने करवाई थी। आज जयंती-वेंकटेश 21 सालों से साथ हैं। दोनों का एक बेटा पृथ्वी है।

मुरली विजय : इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बैट्समैन मुरली विजय है, जिनकी की शादी निकिता से हुई। आईपीएल-2012 के दौरान निकिता और मुरली विजय की मुलाकात हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। निकिता इससे पहले क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी थीं। दोनों की बढ़ती नजदीकियां को देखकर दिनेश ने निकिता को तलाक दे दिया।

Related News