खेल डेस्क। जापान की राजधानी टोक्यो में हालही मे ओलंपिक खेलों का समापन हुआ है और अब टोक्यो में पैरालिंपिक खेलों के आयोजन का कार्य शुरू हो गया है सभी देशों के खिलाडी टोक्यो के लिए रवाना हो गए है भारत के पैरा-एथलीट भी टोक्यों के लिए रवाना हो गए हैं।

आपको बता दें की पैरालिंपिक खेलों में भाग लेने के लिए भारतीय पैरा-एथलीटों के पहला जत्था जा चुका है लेकिन अब पैरालिफ्टर्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एक और एथलीटों को जत्था टोक्यो के लिए रवाना हो गया है।

बता दें की भारत की तरफ से पैरालिफ्टर्स जयदीप और सकीना खातून कोच जेपी सिंह के साथ टोक्यो पैरालम्पिक में हिस्सा लेने शुक्रवार को टोक्यो रवाना हो गए हैं जयदीप पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में हिस्सा लेंगे जबकि सकीना महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में हिस्सा लेंगी।

Related News