टीम इंडिया के दो बल्लेबाज अंबति रायडू और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 2019 में बुरे दौर से गुजर रहे हैं। बता दें कि साल 2019 में अंबति रायडू ने अब तक 35 की औसत से 245 रन बनाए हैं। वहीं शिखर धवन ने भी 10 पारियों में 2 फिफ्टी के साथ महज 29 की औसत से 264 रन ही बनाए हैं। हांलाकि शिखर धवन की बात की जाए तो वह जब भी अपने लय में लौटते हैं तो मैच विजेता साबित होते हैं।


आपको जानकारी के लिए बता दें कि साल 2019 का विश्व ग्लैंड और वेल्स में होने हैं। रायडू को खुद को साबित करने के लिए केवल तीन और मैच मिल सकते हैं। अगर वे आ​स्ट्रेलिया के खिलाफ खुद को साबित नहीं कर पाए तो उनकी जगह ऋषभ पंत को मौका मिल सकता है।


21 वर्षीय ऋषभ पंत ने टीम इंडिया के लिए केवल तीन मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने खुद को भारत के भविष्य के खिलाड़ी के रूप में अपनी छवि बना ली है। मध्य क्रम के बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए टीम इंडिया में विकल्प खुले हैं।

इसके अलावा चयनकर्ताओं के भी पसंदीदा बन चुके हैं ऋषभ पंत। अंबति रायडू के खराब फॉर्म ने लोकेश राहुल की भी उम्मीदें बढ़ा दी है। हालांकि राहुल ने केवल 3 मौकों पर वनडे में नंबर 4 पर बल्लेबाजी की है।

Related News