स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड पी कश्यप के साथ 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी शादी की फोटो भी शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। दोनों ने कुछ समय पहले ही अपने रिश्ते को लेकर ऐलान किया था। इसके बाद से ही इनके फैन्स को शादी का इंतजार था।

साइना और पी कश्यप की शादी का मीडिया तक पता नहीं चला। दोनों की शादी बहुत ही सादगीपूर्ण तरह से हु्ई। दोनो ने अपनी शादी परिजनों की उपस्थिति में सादे समारोह में की।

साइना नेहवाल और पी कश्यप की शादी खबर जैसे ही लोगों को पता चली तो उनके चाहने वाले उन्हें अलग-अलग अंदाज में शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। शादी की इस फोटो में साइना और परुपल्ली बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रहा है।


Related News