क्रिकेट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर ... मैदान के अंदर हो या मैदान से बाहर, खिलाड़ियों की रोचक लाइफस्टाइल ... पढ़ने के लिए चैनल फॉलो जरूर करें।

वेस्ट इंडीज के खिलाफ 21 अक्टूबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। सीरीज में भारत के उपकप्तान रोहित शर्मा पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान सौरभ गांगुली के एक बड़े रेकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। बता दे, रोहित आगामी वनडे सीरीज में गांगुली के छक्के लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ने के काफो करीब हैं।

रोहित शर्मा ने अभी तक 188 वनडे मैचों में 186 छक्के लगाए हैं। छक्के लगाने के मामले में भारत के पूर्व कप्तान गांगुली से रोहित महज 4 छक्के दूर हैं। गांगुली ने 311 वनडे मैचों में 190 छक्के लगाए थे। इस रेकॉर्ड को तोड़ते ही रोहित वनडे में 190 छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (398 वनडे में 351 छक्के) पहले नंबर पर हैं। लिस्ट में दूसरा नंबर वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल (284 मैचों में 275 छक्के) का हैं। इसके बाद 445 मैचों में 270 छक्के लगाकर श्रीलंका के सनथ जयसूर्या तीसरे स्थान पर हैं।

वही भारत की तरफ से वनडे में सर्वाधिक छक्के महेंद्र सिंह धोनी (327 मैचों में 217 छक्के) के नाम हैं। धोनी के बाद भारत की तरफ से सर्वाधिक छक्के गांगुली के अलावा सचिन तेंडुलकर के नाम शामिल हैं। सचिन ने 463 वनडे में 195 छक्के लगाये थे।

दोस्तों अगर भारत के नए सिक्सर किंग रोहित शर्मा के संदर्भ में यह खबर आपको पसंद आई तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही चैनल को फॉलो करें।

Related News