यूएस ओपन के 139वें सीजन का खिताब स्पेन के राफेल नडाल ने जीत लिया है और इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है। इसका फाइनल न्यू यॉर्क में सोमवार को खेला गया। इसमें नडाल ने रुसी प्रतिद्वंदी डेनिल मेदवेदेव को हरा कर ये ख़िताब अपने नाम किया। नडाल ने अपना 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। ये फाइनल मुकाबला श्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी राफेल नडाल और पांचवें नंबर के खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव के बीच हुआ। ये मुकाबला 5-5 सेट का था और करीब 5 घंटे तक चला।

जीत के बाद जहां नडाल की घड़ी भी चर्चा का विषय बनी हुई थी। बता दें कि जो घड़ी नडाल ने पहनी थी उसकी कीमत $72500 है यानी की तकरीबन पांच करोड़ रुपए है। इसे उनकी लकी घड़ी भी माना जाता है।

इस घड़ी को कंपनी ने खास तौर पर नडाल के फ्रेंच ओपन में दबदबे और स्पेन को समर्पित करते हुए बनाया है। इस घड़ी की खासियत है कि इसे स्पेन के झंडे के कलर के रूप में डिजाइन किया गया है। जिसके लिए उन्होंने सिलिकॉन से निर्मित Quartz TP धातु को 120 डिग्री टेम्प्रेचर पर पिघलाया गया। बेशकीमती होती है।

इतना ही नहीं घड़ी 10000 जी-शॉक (ग्रेविटेशनल फोर्स) को झेल सकती है जो इसकी ताकत के बारे में बताने के लिए काफी है। अगर आप इसे पहन कर पानी में भी जाते हैं तो भी कोई नुकसान नहीं होगा। कंपनी ने इस मॉडल का नाम RM 27-03 रखा है।

Related News