स्पोर्ट्स डेस्क। शनिवार को आई पी एल 2022 का 69 वा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। हम आपको बता दें कि इस समय मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में सबसे निचले पायदान पर है जिसने पिछले 13 मुकाबलों में से 10 मुकाबले हारे हैं।आज उनका अंतिम मुकाबला दिल्ली कैपिटल से होने जा रहा है। मुंबई इंडियंस पूरी कोशिश करेगी कि आज का मुकाबला जीतकर वह इस सीजन को अलविदा कहे। आज हम आपको मुंबई इंडियंस के उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है, जो आज मुंबई को मैच जिताने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ 48 रन की यादगार पारी खेली थी, हालांकि फिर भी टीम मुकाबला नहीं जीत पाई थी। आज वो अपनी कप्तानी पारी से मुंबई को मैच जिता सकते हैं।

टिम डेविड
मुंबई के ऑलराउंडर खिलाड़ी टिम डेविड ने पिछले मुकाबले में घातक बल्लेबाजी करते हुए 46 रन बनाए थे। आज वो अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से टीम को मुकाबला जिताने का पूरा प्रयास करेंगे।

रमनदीप सिंह
मुंबई इंडियंस के युवा गेंदबाज रमनदीप सिंह ने पिछले मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए थे। आज के मुकाबले में रमनदीप अपनी घातक गेंदबाजी से मुंबई को मुकाबला जिताने की पूरी कोशिश करेंगे।

Related News