स्पोटर्स डेस्क। आईपीएल 2019 के शुरूआती दो सप्ताह के कार्यक्रम का शेड्यूल जारी हो गया है। बाकि बचे मैचों के कार्यक्रम का शेड्यूल आम चुनावों की तारीख के बाद किया जा सकता है। क्योंकि इस साल देश में आम चुनाव भी होेने है। तो वहीं यह सीजन कई खिलाडियों का अंमित सीजन भी हो सकता हैं।

उन खिलाडियों पर सबकी नजर है। ये खिलाडी आईपीएल और भारतीय क्रिकेट के पर्याप्य रहे है। इन खिलाडियों की भूमिका हो सकती है कि इस सीजन के बाद बदल सकती है।

1. महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी का यह आईपीएल आखिरी सीजन हो सकता है। क्योंकि हो सकता है कि वे इस सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर सकते है। लेकिन धोनी ने अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। धोनी ने अपने आईपीएल करियर में 175 मैचों में 40.16 की औसत से 4016 रन बनाए हैं। इसमें 20 अर्धशतक, 275 चौके और 186 छक्के शामिल हैं।

2.हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलते हुए खासी सफलता ​हासिल की है। हरभजन ने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए तीन खिताब जिताए है। तो वहीं चेन्नई के साथ खेलते हुए भी एक खिताब जीता है। वे अब कमेंटरी करते हुए भी नजर आते है। संभव है कि आईपीएल के इस सीजन के बाद वह भी क्रिकेट से संन्यास लेकर कमेंटरी ही करें या फिर मेंटोर की भूमिका निभाएं। हरभजन ने आईपीएल करियर में 149 मैचों में 7.05 की इकोनॉमी से 134 विकेट और 800 रन बनाए है।

3.युवराज सिंह

इस बार आईपीएल में युवराज सिंह मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते नजर आएंगे। हालांकि कयास लगाया जा सकता है कि यह आईपीएल इस खिलाडी का अंतिम हो सकता है। क्योंकि इस सीजन में नीलामी के पहले चरण में अनसोल्ड रहे थे। युवराज के आईपीएल करियर में 128 मैचों में 24.79 की औसत से 2652 रन बनाए हैं। इसमें 12 अर्धशतक, 210 चौके और 143 छक्के शामिल हैं।

Related News