पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी 1 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं और फैंस को उन्होंने विश करने के लिए धन्यवाद भी दिया है। अफरीदी ने कहा कि उनके परिवार और फैंस ने उन्हें विश करने के लिए हजारों ट्वीट किए हैं जिसके लिए वे शुक्रगुजार हैं। लेकिन उनके ट्वीट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

अफरीदी ने कहा, "सभी को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं! 44! मेरा परिवार और मेरे फैंस मेरी सबसे बड़ी संपत्ति हैं।"

कई वेबसाइट्स पर शाहिद अफरीदी की उम्र 41 साल बताई जा रही है। इसके बाद उनके फैंस यह सोच रहे हैं कि आखिर इस पूर्व पाकिस्तानी कप्तान की असली उम्र क्या है। लोगों को इस बात पर और भी संदेह हो गया है कि आखिर उनका असल जन्मदिन क्या है क्योंकि उन्होंने अपनी ऑटो बायोग्रफी में जन्म का साल अलग बताई है।


उन्होंने पुष्टि की कि वह सोमवार को 44 साल के हो गए लेकिन आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के रिकॉर्ड के अनुसार, यह अभी भी 41 दिखाता है।

2019 में, अफरीदी ने अपनी आत्मकथा ‘गेम चेंजर’ शीर्षक में अपनी वास्तविक उम्र का खुलासा किया। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, अफरीदी ने अपनी किताब में लिखा है कि उनका जन्म 1975 में हुआ था और 1980 में आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार नहीं।

कुछ ने किया ट्रोल कुछ ने दी बधाई

कुछ फैंस ने शाहिद अफरीदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी तो कई लोगों ने जन्म के वर्ष को लेकर उन्हें हैरानी भी जताई। लोगों का कहना था कि अफरीदी के एक साथ तीन जन्मदिन हैं। कई फैंस ने यह सवाल पूछा कि अफरीदी के नाम जो रेकॉर्ड उनकी उम्र को लेकर हैं, उनका क्या होगा?


Related News