आईपीएल 2019 का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला 12 मई को होगा। मुंबई की टीम का आईपीएल में प्रदर्शन वाकई दमदार रहा है और और ये टीम फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम रही है। इसमें टीम के दमदार बल्लेबाजों और गेंदबाजों की खास भूमिका रही है।

फाइनल मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ भी मुंबई टीम के गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजों पर फैंस की निगाहें बनी रहेंगी।

इस साल टीम में कई प्लेयर्स का परफॉर्मेंस वाकई काबिले तारीफ रहा है और उन्होंने जमकर छक्कों की बौछार भी की है। यहां पहले स्थान पर हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का नाम है। हार्दिक ने इस सीजन अब तक 15 मैचों की 14 पारियों में 28 छक्के लगाए हैं।

हार्दिक के बाद दूसरे नंबर पर क्विंटन डी कॉक ने 21 छक्के लगाए हैं। इनके अलावा बाकी बल्लेबाजों के नाम सूची में देख सकते हैं।

सबसे ज्यादा छक्के मुंबई के लिए (टॉप-10 बल्लेबाज)

1. हार्दिक पांड्या - 28 छक्के

2. क्विंटन डी कॉक - 21 छक्के

3. कीरोन पोलार्ड - 19 छक्के

4. सूर्यकुमार यादव - 10 छक्के

5. रोहित शर्मा - 9 छक्के

6. युवराज सिंह - 6 छक्के

7. क्रुणाल पांड्या - 5 छक्के

8. ईशान किशन - 4 छक्के

9. एविन लुइस - 2 छक्के

10. सिद्धेश लाड - 1 छक्का।

Related News