आईपीएल के 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 46 रन से हरा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 17.4 ओवर में 109 रनों पर सिंमट गई। चेन्नई की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में शेन वॉटसन 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। चेन्नई की टीम पहली बार इस सीजन में अपने होमग्राउंड पर हारी। पिछले पांचों मुकाबलों में उसे जीत मिली थी।

दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर अब तक 7 मैच खेले गए हैं। इनमें से चेन्नई सिर्फ दो ही जीत पाई है। मुंबई ने पांचवीं बार उसे हराया। ओवरऑल चेन्नई और मुंबई के बीच आईपीएल में 28 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई ने 16 और चेन्नई ने 12 जीते हैं।

मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा की दमदार पारी की बदौलत चेन्नई के सामने जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य रखा। मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 67 रनों की पारी खेली। रोहित ने 48 गेंदों में 67 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और तीन छक्के जड़े। मिचेल सैंटनेर ने रोहित को मुरली विजय के हाथों कैच आउट करा चेन्नई को बड़ी सफलता दिलाई।

Related News