बात करें क्रिकेट की तो ये ऐसा खेल है कि देशभर के लोग इसे बहुत ही पसंद करते है। वैसे कुछ दिन पहले क्रिकेट विश्व कप 2019 समाप्त हो चुका है। जिसमें इस बार का खिताब इंग्लैंड के नाम हुआ। बता दें कि इस टूर्नामेंट में कई बेहतरीन फील्डिंग देखने को मिली। लेकिन आज हम आपको 3 सबसे खतरनाक फील्डर के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

1.मार्टिन गुप्टिल : न्यूजीलैंड टीम के मार्टिन गुप्टिल भी एक बेहतरीन फील्डर बन कर उभरे। बता दें कि, मार्टिन गुप्टिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्टीव स्मिथ का एक अद्भुत कैच लिया। इन्होंने विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में एमएस धोनी को डायरेक्ट हिट मारकर रन आउट भी किया। बता दें कि, मार्टिन गुप्टिल फील्डर द्वारा सर्वाधिक रन बचाने की सूची में पहले स्थान पर है।

2. रवींद्र जडेजा : रवींद्र जडेजा भारत के सर्वश्रेष्ठ फील्डरों में से एक हैं। साथ ही इस समय दुनिया का सबसे अच्छे फील्डर माने जाते है। बता दें कि, रविंद्र जडेजा एक खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक रन बनाने की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।इस सूची में दूसरे नंबर पर होने के बावजूद, वह आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के सर्वश्रेष्ठ फील्डर हैं।

3. ग्लेन मैक्सवेल : ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज खिलाड़ी हैं। बता दें कि, एक फील्डर द्वारा सबसे अधिक रन बचाने की सूची में मैक्सवेल तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने नौ मैचों में कुल 32 रन बचाए और टूर्नामेंट के दौरान आसानी से दो मुश्किल कैच भी लपके।


Related News