विश्व कप 2019 का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई आयोजित होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा। और इंग्लैंड के समय अनुसार 10:30 बजे खेला जाएगा क्योंकि दोस्तों इंग्लैंड का समय भारतीय समय से 4:30 घंटे पीछे चलता है। इस विश्वकप टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 जुलाई को अपना पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेलते हुए विश्वकप के दौड़ से बाहर हुई और इसी के साथ भारतीय प्रशंसकों को बेहद निराशा और दुख का सामना करना पड़ा। लेकिन विश्व कप 2019 के दौरान 3 ऐसी घटनाएं जिससे भारतीय टीम को बहुत दुखी पंहुचा है।


1. युवराज सिंह का सन्यास- भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम की रीढ़ की हड्डी के जाने वाले युवराज सिंह काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर थे लेकिन 2019 विश्व कप के दौरान युवराज सिंह का टीम में चयन हो पाने के कारण युवराज सिंह ने आखिरकार भारतीय क्रिकेट टीम को अलविदा कहते हुए क्रिकेट की दुनिया से संन्यास लिया।

2. अंबाती रायडू का सन्यास- भारतीय क्रिकेट टीम के नंबर 4 के सबसे बड़े दावेदार माने जाने वाले बल्लेबाज अंबाती रायडू को भी विश्व कप 2019 में टीम में जगह न मिल पाने के कारण उन्होंने भी आखिरकार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी|

3. महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलें- 2019 विश्वकप में जब सेमीफाइनल मुकाबले से भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप के दौड़ से बाहर हुई तो महेंद्र सिंह धोनी की एक बार फिर धीमी पारी को सभी ने दोषी करार देते हुए यह तक कह दिया कि अब महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर देनी चाहिए। हालांकि इस बात पर महेंद्र सिंह धोनी की तरफ से किसी भी तरह की बात सामने नहीं आई है|

Related News