आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित मुद्दों में से एक थी। फैंस उनकी शादी का हर एक अपडेट पाने के लिए उत्सुक थे। हालाकिं ये एक निजी शादी थी जिसमे परिवार के लोग और कुछ दोस्त शामिल थे लेकिन शादी के उत्सव की तस्वीरों ने सभी को दीवाना बना दिया। मेहंदी से लेकर शादी तक, रणबीर और आलिया की शादी की कैंडिड तस्वीरों ने सभी को हैरत में डाल दिया। अब ऐसा लगता है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद अब एक और कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। खबरे हैं कि अभिनेत्री और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी अपने क्रिकेटर-बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है।

अथिया और केएल राहुल के रिश्ते के बारे में तो सभी जानते हैं। सोशल मीडिया पर ये कपल अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार जताने वाली तस्वीरें शेयर करता रहता है। अब पिंकविला की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी इस साल के अंत तक शादी करने वाले हैं। वे दक्षिण भारतीय परंपराओं के माध्यम से शादी करेंगे।

सुनील शेट्टी का जन्म मैंगलोर में हुआ था और केएल राहुल की भी जड़ें दक्षिण में हैं। इस प्रकार, जोड़े के लिए एक दक्षिण भारतीय शादी समारोह की योजना बनाई जा रही है। यह भी कहा गया है कि शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

हाल ही में अथिया शेट्टी ने केएल राहुल के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट लिखा था। कुछ प्यार भरी तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मैं हर जगह आपके साथ हूँ, जन्मदिन मुबारक हो।"

खबर है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल तीन साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं। अथिया भी उनके साथ उनके क्रिकेट टूर पर जाती रही हैं। उन्होंने एक बार क्रिकेटरों की पत्नियों के साथ पोज भी दिए थे।

Related News