स्पोटर्स डेस्क। आईपीएल 2019 में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की। इस मैच में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए है। बुमराह पहली पारी की आखिरी गेंद पर चोटिल हो गए। उनको कंधे में चो​ट लगी है।

आपको बता दें कि पहली पारी की आखिरी गेंद को पंत ने सीधा खेला। इस गेंद पर रन बचाने के चक्कर में बुमराह का बायां हाथ जमीन में फंसने के बाद मुंड गया। इसके बाद यह गेंदबाज दर्द से कराह उठा और मैदान पर ही लेट गया। इसके बाद मुंबई इंडियंस के फिजियो बुमराह को मैदान से बाहर ले गए।

हालांकि एक खबर के अनुसार बुमराह की चोट गंभीर नहीं है। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू होने के बाद संजय मांजरेकर ने कहा कि बुमराह ठीक हैं, लेकिन वह बल्लेबाजी करने नहीं आए।

इसके अलावा बुमराह इस मैच में बल्लेबाजी करने भी नहीं आए। तो वहीं बुमराह की चोट टीम इंडिया के लिए परेशानी का विषय है। क्योंकि आईपीएल के बाद विश्व कप खेला जाना है और बुमराह टीम इंडिया के स्ट्राइक बॉलर है।

Related News