भारतीय क्रिकेट के जाने माने नाम युवराज सिंह ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। भारत को दो विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। भारतीय क्रिकेट के दौरान युवराज सिंह ने अपने नाम बहुत से रिकॉड दर्ज की है। लेकिन उनके अफेयर के चर्चे दुनियाभर में मशहूर हैं। साल 2015 में युवराज सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच से भले शादी कर ली लेकिन उससे पहले बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के साथ उनका अफेयर रहा है।

किम शर्मा- मोहब्बतें फिल्म की किम शर्मा के साथ यूवी का अफेयर काफी लंबा चला। हालाकि दोनों का रिश्‍ता अंजाम तक नहीं पहुंच पाया मगर मीडिया में दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरी। बता दें कि दोनों करीब 4 साल तक एक साथ रहे। फिर 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

प्रीति जिंटा-युवराज सिंह और प्रीति जिंटा के अफेयर की खबरें भी मीडिया में खूब चली थीं। मैचों के दौरान दोनों को एक दूसरे को गले लगाते हुए कई बार देखा गया। हालाकि एक इंटरव्यू के दौरान प्रीति ने कहा था कि वह युवी को अपने भाई जैसा समझती हैं।

दीपिका पादुकोण-बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम भी युवराज सिंह के साथ जुड़ा था। दोनों अक्‍सर एक साथ देखा जाता था। सुर्खियां थीं कि यूवी, दीपिका को लेकर काफी पजेसिव हो गए थे जिसके चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Related News