टीम इंडिया को एक दिवसीय प्रारूप और टी- 20 में विश्वकप दिलवाने वाले धुरंधर बल्लेबाज का नाम है महेंद्र सिंह धोनी। जी हां, भारतवासी इन्हें कैप्टन कूल और माही के नाम से भी बुलाते हैं। बता दें कि एक दिवसीय प्रारूप में महेंद्र सिंह धोनी ने ही साल 2011 में भारत को ​विश्वकप जिताया था। इससे पहले 1983 में कपिल देव की अगुवाई में इंडियन क्रिकेट टीम ने यह खिताब अपने नाम किया था। जबकि साल 2007 में पाकिस्तान को हराकर टी-20 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया था। इस स्टोरी में हम आपको माही से जुड़ी 10 आश्चर्यजनक बातें बताने जा रहे हैं, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं।

1- लेफ्टिनेंट कर्नल

कपिल देव के बाद महेंद्र सिंह धोनी ही एक मात्र खिलाड़ी हैं, जिन्हें भारतीय क्षेत्रीय सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक से सम्मानित किया। धोनी को यह सम्मान 1 नवंबर, 2011 को मिला था।

2- कैसे मिली टीम इंडिया की कमान?

धोनी को केवल भारत ही नहीं क्रिकेट जगत का सर्वश्रेष्ठ कप्तान माना जाता है। इन्होंने अपने शांत दिमाग से टीम इंडिया को शीर्ष तक पहुंचाया। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने बीसीसीआई से यह सिफारिश की थी कि महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया का कप्तान बनाया जाए।

3- माही ने क्यों रखे थे बड़े बाल?

साल 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले माही शुरूआती दिनों बहुत लंबे बाल रखते थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपने बाल कटवा लिए। दरअसल माही बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम के बहुत बड़े फैन हैं, इसलिए वह लंबे बाल रखते थे।

4- शानदार हैलीकॉप्टर शॉट

माही जैसा हैलीकॉप्टर शॉट लगाना सबके बस की बात नहीं। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दोस्त व झारखंड के पूर्व क्रिकेट संतोष लाल से हैलीकॉप्टर शॉट सीखा था। मौजूदा समय में अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद हैलीकॉप्टर शॉट खेलने के लिए प्रयास करते रहते हैं।

5- एक वनडे मैच में 10 छक्के

भारतीय टीम में एक दिवसीय मैच में सबसे पहले 10 छक्के लगाने का कारनामा महेंद्र सिंह धोनी के नाम ही है। साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 183 रनों की पारी खेली थी। जिसमें 10 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। वनडे 2 से अधिक बार 10 छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है।

6- पालतू कुत्ते रखने के शौक़ीन

भारतीय क्रिकेट टीम शायद ही कोई ऐसा खिलाड़ी है, जो पालतू कुत्तों का इतना शौक़ीन है। मौजूदा समय में माही के पास कई पालतू कुत्ते हैं। इनमें सैम और जराह काफी खास हैं।

7- चिकन खाने के शौकीन

अब आप सोच रहे होंगे कि धोनी का फेवरेट खाना क्या है। जी हां, माही चिकन खाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।

8- संगीत सुनने के शौक़ीन

हिंदी फिल्मों के पुराने गाने सुनना महेंद्र सिंह धोनी को बहुत पसंद है। विशेषकर माही महान गायक किशोर कुमार के फैन हैं।

9- साक्षी से कैसे हुआ प्यार?

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी का नाम साक्षी सिंह रावत है। गुवाहाटी निवासी साक्षी और धोनी की मुलाकात नवंबर 2007 में कोलकाता में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और फिर इन्होंने शादी कर ली।

10- गाड़ियों और बाइक्स के शौक़ीन

आपको जल्दी विश्वास नहीं होगा, महेंद्र सिंह धोनी के पास एक से बढ़कर अनगिनत संख्या में बाइक है। माही के पास ऐसी चार पहिया वाहन भी हैं, जिसे खरीदना सबसे बूत की बात नहीं है। खास बात यह है कि माही अपनी इन अत्याधुनिक गाड़ियों को खुद चलाते हैं।

Related News