इंटरनेट डेस्क। इंडियन आर्मी में भारतीय वायुसेना अपना अहम योगदान रखती है। इंडियन आर्मी पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ 4 युद्ध और चीन के साथ एक युद्ध लड़ चुकी है। ऑपरेशन कैक्टस, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन ब्रासस्टैक्स और ऑपरेशन विजय इंडियन आर्मी के प्रमुख आॅपरेशन हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इंडियन आर्मी की वायुसेना के पास ऐसे खतरनाक लड़ाकू विमान हैं, जो युद्ध के समय दुश्मनों के लिए यमराज बन जाते हैं। ये लड़ाकू विमान 3000 किमी. की रेंज में आने वाले किसी दुश्मनों को मार गिराने में सक्षम हैं।

सुखोई Su-30 MKI

सुखाई एक खतरनाक रशियन लड़ाकू विमान है, जिसे हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स की मदद से इंडिया में ही बनाया गया है। साल 2002 में इंडियन आर्मी में शामिल लड़ाकू विमान सुखोई की स्पीड 2100 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस टू सीटर विमान की मारक क्षमता 3000 किलोमीटर है। जो किसी भी खूंखार दुश्मन के लिए यमराज के समान है।

तेजस

यह चौथी पीढ़ी का सबसे हल्का लाइट कॉम्बैट फाइटर प्लेन है। इसे हिंदुस्तान ऐरानाटिक्स लिमिटेड ने बनाया है। यह अपनी स्पीड से दुश्मनों को मात देने में सक्षम है।

मिग-29 लड़ाकू विमान

इंडियन आर्मी में लड़ाकू विमान सुखोई के बाद मिग-29 को सबसे शक्तिशाली फाइटर प्लेन माना जाता है। मिग 29 की मारक क्षमता 2100 किमी. है।

मिराज

इंडियन एयरफोर्स में फाइटर प्लेन मिराज का दूसरा नाम वज्र भी है। मिराज के जरिए इंडियन आर्मी के जवान लेजर गाइडेड बम से दुश्मनों को मार गिरा सकते हैं। इस समय इंडियन आर्मी के पास कुल 51 मिराज विमान हैं।

जैगुवार विमान

139 जैगुवार विमानों से लैस इंडियन एयरफोर्स अपने इस लड़ाकू विमान से दुश्मन के किसी भी इलाके में हमला करने में पूरी तरह से सक्षम है। इस विमान को शमशेर भी कहा जाता है।

इंडियन आर्मी के पास हाई फ्रीक्वेंसी वाले कुल तीन टोही विमान भी मौजूद हैं, जो जमीन, आकाश, पाताल में छिपे दुश्मनों का पता लगाने में पूरी तरह से सक्षम हैं।

Related News