भारत में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। लेकिन आप ये बात नहीं जानते होंगे कि पाकिस्तान में स्वतन्त्रता दिवस 14 अगस्त को मनाया जाता है। बहुत से लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि आखिर पाकिस्तान भारत से एक दिन पहले कैसे आजाद हुआ था? लेकिन इसी के साथ हम आपको बताते चलें कि भारत इस बार अपना 72 वा स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है।

हमारा देश 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश राज से आजाद हुआ था। पाकिस्तान को भी इसी दिन आजादी मिली थी। लेकिन फिर भी पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को क्यों मानता है? आइए जानते हैं।

क्यों 14 अगस्त को मनाते है स्वतंत्रता दिवस

पाकिस्तान के 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाने के कई कारण है। दर्शन इंडियन इंडिपेंडेंट बिल के अनुसार भारत और पाकिस्तान दोनों लॉर्ड माउंटबेटन को अपने इंडिपेंडेंस डे में शामिल करना चाहते थे। जिस कारण लॉर्ड माउंटबेटन ने 14 अगस्त को पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस घोषित किया और वहां शामिल हुए और इसी कारण भारत का स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को घोषित किया गया और वे दोनों जगह शामिल हो पाए।

पाकिस्तान द्वारा स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को मनाए जाने का एक कारण ये भी है कि इंडियन इंडिपेंडेंस बिल ब्रिटिश संसद में 4 जुलाई को रखा गया जोकि 15 जुलाई को पास होकर कानून बन गया था। इस बिल में ये भी बताया गया था कि 14-15 अगस्त की मध्य रात्रि में भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ। उसके बाद हिंदुस्तान और पाकिस्तान अलग हुए। इसलिए पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को मनाया जाता है।

Related News