भाजपा ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रतिष्ठित नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव को मैदान में उतारा है।

2015 के विधानसभा चुनावों में, केजरीवाल ने 64% वोट प्राप्त करके नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र जीता। उन्होंने भाजपा की नूपुर शर्मा को हराया।

RBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड के लिए लाया नए नियम, जान लो वरना पछताओगे

यहां देखिए यादव की राजनीतिक प्रोफाइल -

  • वर्तमान में, वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हैं।
  • यादव पेशे से एक वकील और एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
  • उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के रूप में की।
  • फिर वे जिला अध्यक्ष, दिल्ली महासचिव, दिल्ली युवा मोर्चा के सचिव बने।
  • ट्विटर पर उनके लगभग 16,300 फॉलोअर हैं और उनके आधिकारिक फेसबुक पेज पर लगभग 1,00,000 लाइक्स हैं।

खाने में कितना पैसा लुटाते महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे, जानिए

बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा के चुनाव होंगे। आपको बता दें कि इन चुनावों के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।

Related News