भारतीय सेना का नाम लेते ही हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है और भारतीय सेना से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं जिन्हे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

हम जिक्र कर रहे हैं 1971 की लोंगेवाला लड़ाई का जब मात्र 120 भारतीय सैनिकों के सामने 2000 पाकिस्तानी सैनिक अपना टैंक छोड़ कर भाग खड़े हुए थे। उस समय पाकिस्तानी सेना के पास मोबाइल इंफैंट्री ब्रिगेड और 45 टैंक थे जबकि भारतीय सैनिकों के पास केवल एम-40 राइफल और एक जीप थी।

2000 पाकिस्तानी सैनिकों के साथ हमारे भारतीय सैनिक काफी बहादुरी से लड़ते रहे और केवल 2 सैनिक शहीद हुए। मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के अनुसार, रातभर केवल एक ही नारा गूंजता रहा-जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल।

पाकिस्तानी सेना का लक्ष्य था लोंगवाला फतह कर रामगढ़ चौकी होते हुए जैसलमेर पर कब्जा करना लेकिन वो हमारे 120 सैनिकों के सामने अपने इरादों को पूरा नहीं कर पाए।


युद्ध की पहली रात 120 सैनिकों की इस टुकड़ी ने 12 पाकिस्तानी टैंक नष्ट कर दिए थे। भारतीय सेना की इस टुकड़ी ने पाकिस्तानी सेना को 8 किमी. अंदर तक खदेड़ दिया था।

इस युद्ध में पाकिस्तान की सेना ने अपने 34 टैंकों, 200 जवानों तथा 500 सौ सैन्य वाहन गवां दिए थे। लेकिन फिर भी वो अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर सके और भागने को मजबूर हो गए।

Related News