प्रियंका गांधी वाड्रा एक भारतीय राजनितिज्ञ हैं। वे वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं। वे गांधी-नेहरू परिवार से है और फिरोज़ गाँधी तथा इंदिरा गाँधी की पोती हैं। वैसे प्रियंका गांधी हमेशा खबरें और सुर्खियां में रहती है क्योकि कई लोग उनमें इंदिरा गांधी की छवि देखते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी के लिए अहम् खबर ,राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के उसी कार्यालय में बैठंगी जहां पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी बैठा करती थी।



बता दें कि लखनऊ का यह कांग्रेस कार्यालय एस.पी.जी सुरक्षा के घेरे में है। बताया रहा है की कार्यालय में गुप्त सीढियां भी बनी हुई हैं जो सीधे उस कमरे तक जाता है जहां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बैठा करती थी।


वैसे प्रियंका गांधी की बात करे तो प्रियंका की तुलना अक्सर उनकी दादी इंदिरा गांधी से होती है। प्रियंका का हेयरस्टाइल, कपड़ों के चयन और बात करने के सलीके में इंदिरा गांधी की छाप साफ नजर आती है।

Related News